अमरिया: अमरिया क्षेत्र में सड़क पर फैली मिट्टी बनी खतरा, कार पलटी, तीन लोग हुए घायल
अमरिया क्षेत्र में फिसलन भरी सड़क एक बड़ा हादसा होते होते बचा। धुंधरी-घेरा शरीफ मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में शाहनवाज़, मुजम्मिल और उनका एक अन्य साथी घायल हो गए । सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने इतवार को 10 बजे बताया