सिहोरा: बिजली संकट से तड़प उठा अन्नदाता, किसानों ने सिहोरा बिजली कंपनी कार्यालय का किया घेराव
गोसलपुर फीडर से जुड़े जुनवानी फीडर अंतर्गत जुनवानी, सिहोराहार, पहरेवाहार, गढ़चपा और घाटसिमरिया सहित कई गांवों के किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचे और अपने वाहन बाहर खड़े कर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि 27 अप्रैल से क्षेत्र में नियमित बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है और प्रतिदिन केवल 10 से 15 घंट