मंडला: महाराजपुर क्षेत्र में अवैध शराब ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, लाखों की सामग्री जब्त
Mandla, Mandla | Jun 19, 2026 जिले में अवैध मदिरा निर्माण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार 9 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम मड़ई में नाले किनारे चल रहे तीन अवैध शराब ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान लगभग 1.94 लाख रुपए मूल्य की कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।