राजकीय महाविद्यालय धरियावद में कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने विरोध करते हुए SDM धरियावद एवं कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सोपा है। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राएं ज्ञापन में सम्मिलित हुए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो वह आंदोलन करेंगे। बताया की फीस में हुई वृद्धि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियो पर बोझ है।