बाह: रूपपुरा गांव के मंदिर में युवक की हत्या, पुलिस टीम गठित, एसीपी बाह ने दी जानकारी
जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा में गुरुवार रात प्रदीप मिश्रा को गोली मारने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को परिजन उपचार के लिए इटावा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट से साक्ष्य जुटवाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर