नर्मदापुरम विधायक मंगलवार को माखननगर पहुंचे, जहां उन्होंने मंगलदीप मैरिज गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर ठाकुर गोपाल सिंह कछावा की माताजी स्वर्गीय लाडकुंअर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक डॉ. शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।