बाह: बटेश्वरधाम पहुंचे डीएम मनीष कुमार बंसल ने कॉरिडोर कार्यों का किया निरीक्षण
आगरा के जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बटेश्वरधाम पहुंचकर बटेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजा राकेश बाजपेयी, अशोक गोस्वामी व सोनम गोस्वामी ने कराई। इसके बाद डीएम ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा बनाए जा रहे बटेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार, मल्टीपरपज हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्ले