लोहरदगा: लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती ने आयोजित किया 139वां स्वास्थ्य शिविर, 44 लोगों ने कराई जांच
सेवा भारती लोहरदगा के तत्वावधान में चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार 139वें सप्ताह का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार समेत अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।