📍न्यायालय जाते समय खगेश कुमार ने लगाए 'जिंदाबाद' के नारे, वीडियो वायरल...See more
◆भड़काऊ भाषण मामले में गिरफ्तार खगेश कुमार को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया। न्यायालय परिसर पहुंचने से पहले पुलिस अभिरक्षा में चलते हुए आरोपी ने हाथ उठाकर "जिंदाबाद" के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।
◆इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस की निगरानी में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
#Saharsa #SimriBakhtiyarpur Khagesh Kumar #BreakingNews #BiharNews
Kahara, Saharsa | Jul 31, 2026