पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार गैंगरेप के आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस एवं डीएसटी टीम डीग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के मामले में चार साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी साहिल उर्फ साहिर खान निवासी गढ़ अजान,थाना कामां को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे में धारा 299 सीआरपीसी के तहत वांछित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।