गोरखपुर: ठोकर मारकर भाग रहे कार सवार को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोरखपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें कार चालक को कार से बाहर निकालकर पीटा जा रहा है।वायरल वीडियो गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डूमरी नम्बर 2 खफड़हवा चौकी के समीप का हैं।जानकारी के अनुसार बाइक सवार को ठोकर मार कर कार सवार भाग रहा था।आगे कुछ ही दूर पर लोगो उसको पकड़ लिया और कार से बाहर निकाल कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।