सासनी: पत्रकार की हत्या में शामिल 2 अभियुक्त वन चेतना केंद्र के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल
Sasni, Hathras | Apr 10, 2026 जनपद हाथरस में पत्रकार की हत्या के मामले में वाछिंत 2 अभियुक्तों को पुलिस और SOG टीम ने सासनी कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौकी क्षेत्र अंतर्गत वन चेतना केंद्र के पास से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर और एक बिना नंबर की बुलट बरामद हुई है।