लोहरदगा: लोहरदगा में वीर बुधू भगत जयंती पर विकास मेला, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शहीद स्थलों को पर्यटन केंद्र बनाने का वादा किया
हर वर्ष की भांति इस बार भी विकास मेला- सह- जयंती समारोह का आयोजन सोमवार शाम 4 :30 बजे मैना बगीचा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और सांसद सुखदेव भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व वीर बुधू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।