नवादा: नेशनल डांस चैंपियनशिप में नवादा का जलवा, देश भर के 18 राज्यों के प्रतिभागियों को दी शिकस्त, विजेता बना नवादा
Nawada, Nawada | Jun 25, 2026 नवादा जिले के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतिष्ठित वार ऑफ डांस नेशनल लेवल डांस चैंपियनशिप में नवादा की एमजे डांस एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की है।