मुरैना नगर: मुरैना: जिला अस्पताल में मरीज ने अटेंडर का मोबाइल चुराया, युवक अस्पताल चौकी में सुपुर्द
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने टेंडर का मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद अटेंडर और सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा उसको पकड़ कर अस्पताल चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया ।बताया गया था कि युवक नशे की हालत में लाया गया था। जिस कारण उसको मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था।।