बीकानेर: गंगाशहर जिला अस्पताल में ठेका कर्मचारियों ने किया धरना, सेवाएं हुईं प्रभावित
बीकानेर शहर के गंगाशहर जिला अस्पताल में ठेका कर्मचारियों ने बकाया पीएफ और वेतन नहीं मिलने के विरोध में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी काम छोड़कर अस्पताल परिसर में बैठ गए, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। ये सभी कार्मिक निजी कंपनी के माध्यम से संविदा पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं किया गया,