टीकमगढ़: जिला प्रशासन: टीकमगढ़ में आज से रेत खनन पर प्रतिबंध: 30 सितंबर तक रहेगी रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
टीकमगढ़ जिले मे 20 जून से 30 सितंबर तक रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया । इस अवधि के दौरान अवैध उत्खनन करने वालों की खिलाफ कार्रवाई की जाएगी कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान स्वीकृत घाटों,नदी से रेत खनन को अवैध माना जाएगा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई की जाएगी