बरहज: जिले के सभी थानों में वादी संवाद दिवस का हुआ आयोजन
Barhaj, Deoria | May 11, 2025 पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार सुबह 11 बजे से जनपद के सभी थानों पर "वादी संवाद दिवस" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को थाना स्तर पर आयोजित होता है, जिसमें वादीगण से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।