बांधवगढ़: केंद्रीय विद्यालय निर्माण की फाइल सालों बाद जागी, कलेक्टर राखी सहाय ने डबरौहा में भूमि का निरीक्षण किया
उमरिया जिले में वर्षों से लंबित केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण को लेकर आज एक बड़ी पहल देखने को मिली। कलेक्टर राखी सहाय ने डबरौहा स्थित उस भूमि का निरीक्षण किया, जहां पहले से विद्यालय निर्माण के लिए जमीन आवंटित की गई थी। बताया जा रहा है कि यह मामला लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ा था, लेकिन पत्रकारों की पहल के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ हैं।कलेक्टर ने किया निरक्षण।