ग्राम धनेली में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित रोजी-मजदूरी करने वाला ग्रामीण है,गांव के स्कूल की ओर से घूमकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जीवन सैलून के पास गांव के ही एक युवक ने उससे गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने डंडे से पीड़ित के सिर पर हमला किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।