शामली: मिशन शक्ति फेज 5 के तहत पुलिस लाइन शामली से निकाली गई महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली
Shamli, Shamli | Sep 21, 2025 रविवार की शाम करीब 4 बजे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत पुलिस लाइन शामली से महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली का शुभारंभ हुआ। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। महिला पार्षद बबीता रानी और एसपी एनपी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।