शामली: मिशन शक्ति फेज-5 के सफल आयोजन के लिए एसपी ने पुलिस लाइन में महिला अफसरों के साथ की गोष्ठी
Shamli, Shamli | Sep 20, 2025 शनिवार की शाम करीब 6 बजे एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5 के सफल आयोजन और मिशन शक्ति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसपी ने महिला पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के साथ मिशन शक्ति अभियान की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुझावों के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए गए।