शामली: हथछौया निवासी ग्रामीण को पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, झिंझाना थाने पर मामला दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 20, 2025 शनिवार की शाम करीब 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के अपराध में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी काला उर्फ कालू नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। झिंझाना थाने पर केस दर्ज किया गया है।