शामली: पुलिस ने हाथी करौदा गांव में अवैध आतिशबाजी की सूचना पर छापा मारा, पटाखे व पैकिंग सामग्री के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 21, 2025 रविवार की दोपहर 1 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बाबरी पुलिस ने आतिशबाजी के अवैध भण्डारण की सूचना पर हाथी करौदा गांव में ग्रामीण धीरज के घेर में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि मौके से करीब 124 किलोग्राम अधबने व करीब 12 किलो निर्मित पटाखों समेत पैकिंग की सामग्री बरामद हुई। मौके से बुटराड़ा निवासी रिजवान को भी गिरफ्तार किया गया है।