🚩 यमुना तट की बदहाली दूर करने की मांग, एक विचित्र पहल सेवा समिति ने चलाया 170वां सफाई अभियान
📍 औरैया | 11 अक्टूबर 2026
यमुना तट पर स्वच्छता और जनहित के लिए निरंतर प्रयासरत समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.), औरैया द्वारा रविवार सुबह 7 बजे राम झरोखा में 170वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कूड़ा-अपशिष्ट, पॉलीथिन और प्लास्टिक एकत्रित कर साफ-सफाई की गई।
🛑 बाढ़ के बाद बदहाल अंत्येष्टि स्थल, लोगों को हो रही परेशानी!
सफाई अभियान के उपरांत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यमुना तट की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण, क्षतिग्रस्त स्नान कुंड की मरम्मत तथा राम झरोखा के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण अंत्येष्टि स्थलों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं,
Auraiya, Auraiya | Oct 11, 2026