झांसी: दुष्कर्म केस दर्ज कराने वाली नाबालिग कोर्ट में मुकरी, जज ने आरोपी को सुनाई 20 साल की कैद, FSL रिपोर्ट बनी जजमेंट का आधार
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 झांसी में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने पॉक्सो के एक मामले में अभियुक्त को मंगलवार की दुपहर लगभग 2 बजे बीस वर्ष कैद की सजा सुनाते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। चिरगांव थानाक्षेत्र का पांच वर्ष पूर्व का है। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता और उसके पिता दोनों कोर्ट में आरोप से मुकर गए लेकिन एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी उमा शंकर का DNA मैच होने के कारण दोषी पाया।