सदर: चितईपुर में बंद मकान में चोरी का खुलासा, 15 लाख के आभूषण के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के चितईपुर थाना पुलिस ने बंद मकान में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पटेल (23) निवासी नासिरपुर और अनुज साहनी (22) निवासी प्रज्ञानगर कॉलोनी, सुंदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी से खरीदा गया सामान तथा एक लेनोवो टैबलेट बरामद किया