समस्तीपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के ऐतिहासिक पटेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।झंडोत्तोलन के बाद डीएम और एसपी ने परेड की सलामी ली।