जसवंतनगर: मोहल्ला कैस्त में स्मार्ट मीटर विवाद पर बिजली विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया
बिजली विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ आनंद पाल और जेई कौशल पाण्डेय ने कोठी कैस्त पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। एसई ऋषभदेव ने बताया कि पूरे नगर में 22 कैंप लगाए जाएंगे। तीन दिन तक चलने वाले कैंप में बढ़े बिल और तकनीकी खामियों का समाधान होगा।