कायमगंज: सपा के पूर्व चेयरमैन समेत 5 लोगों पर मारपीट व फायरिंग के आरोप में थाना कम्पिल में दर्ज हुआ मुकदमा
कम्पिल के गांव ग्रासपुर निवासी मुसाफिर की तहरीर पर सपा नेता और कम्पिल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव, सूर्यदेव और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।इन पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट जान से मारने की धमकी और फायरिंग के आरोप है।थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है