कठूमर: अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या, दो युवक हिरासत में
Kathumar, Alwar | Jul 16, 2026 अलवर।रामगढ़ के नौगांवा थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र तुषार कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। दो दिन से लापता तुषार का शव बुधवार सुबह नेवाड़ी गांव के पास पहाड़ी की तलहटी में मिला।पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई।पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।