टोंक: गांव सोहेला के समीप चलते ट्रक का टायर फटा, पलटा ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे
Tonk, Tonk | Mar 23, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर स्थित गांव सोहेला बाईपास पर गुजरात सूरत से कपड़ा भरकर मथुरा जा रहा ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ड्राइवर और क्लासिक को मामूली चोटें आईं।इस दौरान सामान भी बिखर गया।