किरनापुर: किरनापुर तहसील सहित जिले में गेहूँ खरीदी शुरू, बड़गांव उपार्जन केंद्र पर नोडल अधिकारी तैनात
जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों से गेहूँ खरीदी का कार्य 15 अप्रैल से शुरू हो गया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने खरीदी प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए उपार्जन केंद्र पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। नियुक्त नोडल अधिकारी खरीदी केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजीकृत किसानों को समय पर टोकन जारी हो तथा