टोंक: दाखिया बांध से नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
Tonk, Tonk | Nov 30, 2025 दाखिया बांध से सिंचाई हेतु नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।आक्रोशित किसानों द्वारा अमीनपुर माइनर के आठ नंबर आउटलेट पर धरना प्रदर्शन किया। किसान महापंचायत लोकसभा प्रभारी भरत राज ने बताया कि किसानों में खासा आक्रोश है।