गुना नगर: शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, जय स्तंभ चौराहे से बजरंगगढ़ ओवर ब्रिज तक हुई बड़ी कार्रवाई
गुना नगर पालिका और यातायात पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की। 22 अप्रैल को सीएमओ ने बताया, जय स्तंभ चौराहे से बजरंगगढ़ रोड रेलवे ओवर ब्रिज तक बीते रोज सड़क पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों पर ₹8000 का जुर्माना किया। फ्लाईओवर पर सामग्री को जप्त कर चालान बनाए। भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी थी।