कासगंज: कासगंज के गल्ला मंडी में स्थित गौशाला का निरीक्षण गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने किया
अमापुर रोड की गल्ला मंडी में स्थित गौशाला का गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने गौशाला में गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और जिले के संबंधित अधिकारियों को गौशाला में गोवंशों के लिए हरा चारा पानी की व्यवस्था पूर्ण रूप से रखने के निर्देश दिए।