हाथरस: गांव लाडपुर के पास अचेत अवस्था में मिले बुजुर्ग को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाडपुर के पास अचेत अवस्था में मिले गांव त्रिलोकपुर वीर नगर निवासी 68 वर्षीय योगेश पुत्र श्यामसुंदर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मृतक बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है ।