हाथरस: अगसोली चौराहे पर किसान नेता पर सांड़ ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस के अगसोली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रचार मंत्री राकेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद को आवारा सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान नेता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने किसान नेता को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान किसान नेता की मौत हो गई।