शिवपुरी नगर: पीएम आवास कॉलोनी में हाहाकार: 8 दिन से पानी बंद, अब बिजली भी काटी, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित पीएम आवास कॉलोनी में पिछले आठ दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार को अचानक बिजली आपूर्ति भी काट दी गई, जिससे आक्रोशित सैकड़ों रहवासी शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिकायत दर्ज कराई।