एलेनाबाद: रामाधणी मंदिर में बाबा रामदेव का भव्य जागरण, मंगलवार तक चला अटूट भंडारा
ऐलनाबाद के रामाधणी मंदिर में रविवार रात आयोजित बाबा रामदेव के जागरण में श्रद्धालुओं ने सांवरमल एंड पार्टी के भजनों पर देर रात तक भक्ति भरा कार्यक्रम मनाया। सोमवार सुबह से अनवरत भंडारे का आयोजन भी चला।