कामां: कामां पुलिस ने साइबर ठगों पर की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों को किया हिरासत में
डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत कामां थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने साइबर ठगी से जुड़े इनपुट के आधार पर दबिश देकर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है। अभियान जारी है।