गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पहुंची गोरखपुर प्रेस क्लब, बेटे को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने का लगाया आरोप
आज गोरखपुर के प्रेस क्लब पर शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार की रहने वाली पीड़िता ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वह मूलत बिहार की रहने वाली है। मजदूरी करके गोरखपुर में बहुत दिनों तक काम किया, उसके बाद उसके बेटे ने एक अस्पताल खोला पैसे के लेनदेन के मामले में झूठा फसाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है ।इस मामले को लेकर उसने सभी आला अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई ।