गोरखपुर: दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने व गैर इरादतन हत्या के आरोप में चिलुवाताल पुलिस ने मोहरीपुर से 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
चिलुवाताल थाना क्षेत्र के एक अवैध नर्सिंग होम में गर्भपात करने के दौरान युवती की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तबरेज नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आदि शक्ति मेडिसिन नाम के नर्सिंग होम के संचालक व नर्स की भी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है। नर्सिंग होम के संचालक का नाम विवेक सेठ है।