गोरखपुर: भीषण शीतलहर से आम जनमानस को बचाने के लिए नगर निगम कर रहा विशेष इंतजाम: नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने शीतलहर में आम लोगों को बचाने के लिए कई इंतजाम किए हैं। नगर निगम महानगर में 13 रैन बसेरा संचालित कर रहा है। जहां पर ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। जरूरतमंदों को 17000 से ज्यादा कंबल बांटा जा चुका है। 767 जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। कान्हा उपवन में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगाया गया है। नगर आयुक्त द्वारा सभी सुविधाओं का जायज़ा भी लिया जा रहा है।