गोरखपुर: 21 व 22 जनवरी को गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अयोध्या ना जाकर गोंडा होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होगी
वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक मायूसी की खबर है। यह ट्रेन 21 और 22 जनवरी को अयोध्या ना जाकर गोंडा होते हुए लखनऊ रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य की वजह से ट्रेनों का डायवर्जन किया गया है। इसी कारण वंदे भारत ट्रेन को भी डायवर्ट किया गया है।