सिंगरौली: शहर के मोरवा गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व
सिंगरौली के मोरवा गुरुद्वारा में बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया जानकारी के अनुसार उर्जान्चल क्षेत्र के समस्त गुरुद्वारा को बैसाखी पर्व के अवसर पर धूमधाम से सजाया गया था। इस त्यौहार को मनाए जाने के पीछे धार्मिक एवं ऐतिहासिक के दोनों मान्यताएं मौजूद है। इस त्यौहार को सिख समुदाय के लोग बड़े धूमधाम से नव वर्ष के रूप में मनाते हैं।