सिंगरौली: मत-प्रतिशत मोबाइल ऐप पर 16 प्रकार की रिपोर्ट करनी होगी दर्ज, सेक्टर अधिकारियों को मत प्रतिशत ऐप का दिया गया प्रशिक्षण
निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए मत- प्रतिशत की जानकारी संकलित करने तथा निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश के परिपालन में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्य में लगे हुये सेक्टर अधिकारियो के लिए मत प्रतिशत एप डाऊनलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं । मोबाईल एप पर 16 प्रकार की रिपोर्ट्स भी सेक्टर अधिकरियों एवं पीठासीन अधिकारियो को दर्ज़ करनी होगी। कलेक्टर की अध्यक्षता में कम्यूनिकेशन प्लान में जुटी टीम कार्यों की समीक्षा बैठक में ये जानकारी दी गई।