इंदौर: इंपोर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस के नाम पर ₹21 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी फरार, चिकित्सक नगर का मामला
Indore, Indore | May 29, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के चिकित्सक नगर में रहने वाले सुरेश तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई की इंपोर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस के नाम पर उनके ही परिचित आकाश गुलाटी ने उनसे 21 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से लिए थे। लेकिन ना तो पैसे लौटाए और ना ही उसका प्रॉफिट उन्हें मिला। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।