इंदौर: बेटे ने रची अपहरण की साजिश, पिता से मांगी ₹3 लाख की फिरौती, बाणगंगा पुलिस ने 4 युवकों को पकड़ा
Indore, Indore | May 29, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाने में फरियादी आनंद राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे यश का किसी ने अपहरण कर लिया है, और 3 लाख की फिरौती मांगी है। जिसमें पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि यश का दोस्त राहुल मेहरा जो एक आदतन बदमाश है उसने अपने साथियों आदर्श और धर्मेंद्र के साथ मिलकर इस झूठे अपहरण की पटकथा लिखी। जिसने यश ने अपने ही पिता से 3 लाख रुपए मांगे थे।