इंदौर: दोस्त को डराने के लिए युवक ने काटा खुद का हाथ, दुश्मनी निकालने के लिए पलासिया में युवक पर लगाया हमले का आरोप
Indore, Indore | May 29, 2025 इंदौर में पलासिया पुलिस ने एक फर्जी हत्या के प्रयास की कहानी का पर्दाफाश किया है। जहां एक युवक ने पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमले की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें घटना 26 मई की रात की है।जिसमें शिवराज मेवाड़ा ने पलासिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टैक्सी स्टैंड के पास तरुण मालवीय और उसके दो साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है।